कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय कृषि मेला की तैयारियों का लिया जायजा, 23 फरवरी से आयोजित होगा राष्ट्रीय कृषि मेला

रायपुर. कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राजधानी रायपुर के तुलसी बाराडेरा पहुंचकर 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन तथा ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा लगाए जा रहे स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों में किसानों को कृषि और उनसे जुड़े विभिन्न गतिविधियों के उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव कृषि डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, कृषि विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, संचालक पशु चिकित्सा सी. आर. प्रसन्ना, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक अभिनव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभांरम्भ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 23 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे किया जाएगा.

error: Content is protected !!