चोरी की 8 बाइक के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में दो नाबालिग, बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर. शहर में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं से पुलिस महकमे को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार बाइक चोरों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। बाइक चोरी के आरोप में धरे गए इन 4 लोगों में से दो बाइक चोर नाबालिग हैं। 22 फरवरी को तेलीपारा से एक्टिवा चोरी होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं ।सूचना पाने के बाद पुलिस ने गांधी चौक के पास घेराबंदी करते हुए तिफरा निवासी महेश उर्फ सोनू मानिकपुरी और अशोक नगर स्थित निवासी सतपाल उर्फ कोरा साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वे दोनों अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से मोटरसाइकिल और स्कूटी की चोरी कर रहे थे, जिन्हें उन्होंने अलग-अलग जगहों में छुपा कर रखा था। सिटी कोतवाली पुलिस ने महेश मानिकपुरी से तीन मोटरसाइकिल और सतपाल से एक मोटरसाइकिल जप्त की तो वही इनके दोनों नाबालिग साथियों के पास से चार स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चोरी की 8 मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमत 1 लाख 60 हज़ार के आसपास आंकी गई है. पता चला है कि ये सभी चारों आरोपी मौका पाकर टू व्हीलर पार किया करते थे, जिन्हें कम कीमत पर लोगों को बेच दिया जाता था। इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है तो वही दो अन्य नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...
error: Content is protected !!