मतदान दल को बंधक बनाने और पुलिस टीम पर पथराव का मामला, फरार 2 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, 15 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य आरोपी अभी भी हैं फरार

जांजगीर-चाम्पा. पंचायत चुनाव के वक्त मतदान दल को बंधक बनाने और मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला हसौद थाना क्षेत्र के खैरझिटी गांव का है. मामले में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य आरोपी फरार हैं, जिसकी पतासाजी में पुलिस लगी हुई है.
खैरझिटी गांव में 28 जनवरी 2020 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था. इस दौरान मतगणना के बाद मतदान दल को बंधक बना लिया गया. यहां हसौद पुलिस की टीम पहुंची तो पुलिस बल पर पथराव किया गया. मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. इसके बाद 15 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी. कुछ आरोपी फरार थे. पुलिस ने फरार 2 आरोपी मनोज साहू और राजकुमार केदार को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/HdnRZdP1iJc”]



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Attack Arrest : बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चाकू जब्त, घायल युवक का बिलासपुर में चल रहा इलाज

error: Content is protected !!