दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम आज सुबह 11 बजे

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम आज 23 जून को जारी होंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, असज 23 जून को सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे. परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in तथा http://results.gov.in/cgresults और www.results.cg.nic.in पर देखा जा सकता है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग
error: Content is protected !!