केरल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत, 50 यात्रियों को आई चोट, विमान में 195 यात्री सवार थे, दुर्घटना के बाद 2 टुकड़ों में बंटा विमान

केरल. केरल के कोझीकोड में वन्दे भारत की एयर इंडिया का एक विमान फिसल गया और विमान दो टुकड़ों में विमान बंट गया. इस घटना में 50 यात्रियों को चोट आई है. पायलट की मौत होने की खबर आ रही है. 195 यात्रियों को लेकर दुबई से विमान आ रहा था.
जानकारी के मुताबिक, दुबई से कालीकट आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया. रनवे से आगे निकलने की वजह से हादसा हुआ. केरल में इस वक्त भारी बारिश की चपेट में है. लगातार बचाव राहत चल रहा है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है.
विमान में आग नही लगी, जिसके कारण बड़ी हादसा टल सका है. पायलट ने जहाज का बड़ा हिस्सा एयरपोर्ट में उतारने में कामयाबी हासिल की है.



इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

error: Content is protected !!