छग की पहली महिला सांसद मिनीमाता को जांजगीर के कांग्रेस जन ने दी श्रद्धांजलि

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ और जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की पहली महिला सांसद स्वर्गीय मिनीमाता की 48 वीं पुण्यतिथि पर आज स्थानीय शहीद स्मारक में वरिष्ठ इंका नेता मदन लाल अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुश्री शशिकांता राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पांडेय एवं अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति मे नगर के कांग्रेसजन की उपस्थिति में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य की स्वप्न दृष्टा, कर्मठ समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं। उनके द्वारा समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा, पिछड़ापन दूर करने के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। नारी शिक्षा, मजदूरों के उत्थान के लिए काम करने के साथ-साथ उन्होंने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ समाज से संसद तक अपनी आवाज को बुलंद किया। छत्तीसगढ़ में कृषि तथा सिंचाई के लिए हसदेव बांध परियोजना में भी उन्हीं की दूरदृष्टि का परिणाम है। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आज भी उन्हें याद किया जाता है। हमें ऐसे व्यक्तित्व पर गर्व है। कार्यक्रम के अंत में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान प्रमुख रुप से प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले, पार्षदगण रामकुमार यादव, रामविलास राठौर, संतोष वोवई, विष्णु यादव, विष्णु खेमका, पूर्व पार्षद भोलू यादव, संतोष भोपालपुरिया, अजीत सिंह राणा, चुन्नू थवाईत, जोंटी शर्मा, कृष्णकुमार यादव, दिनेश महंत अशोक रात्रे, संतोष यादव, अनिल राठौर,अधिवक्ता मन्नू भाई, गुड्डा आसना, गुड्डू पठान, प्रांजल खेमका, नरसिम्हा यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।



error: Content is protected !!