घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार, बुआ के रिश्ते में आती है युवती

जांजगीर-चाम्पा. घर में घुसकर युवती से से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम धीरज साहू है. आरोपी युवक का युवती से बुआ का रिश्ता है. मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव का है.
शिवरीनारायण थाने के एसआई नारायण राठौर ने बताया कि तुस्मा गांव में युवती अपने घर में अकेली थी. उसके घर के लोग शिवरीनारायण गए हुए थे.
इस बीच घर में सूनेपन का फायदा उठाते युवक धीरज साहू, युवती के घर पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा. इस दौरान युवती का भाई घर पहुंच गया.
इसके बाद परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया. मामले में जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa ACB Action : रिश्वत लेते 4 अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 अलग-अलग जगह हुई कार्रवाई, जेल भेजे गए चारों अधिकारी-कर्मचारी, ACB की बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प...

error: Content is protected !!