तालाब से टुल्लू पम्प और तार की चोरी, चोरी करने वाले 3 आरोपी और 1 खरीददार गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. तालाब में लगे टुल्लू पम्प और तार की चोरी करने वाले 3 आरोपी और 1 खरीददार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला नैला क्षेत्र के सरखों गांव का है.
सरखों निवासी राकेश साहू ने तालाब में टुल्लू पम्प और तार की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी थी.
इस बीच पुलिस को मुखबिर से कुछ युवकों के संदेही होने का पता चला. इस पर पूछताछ की गई. इसके बाद आरोपी मुकेश कंवर, राहुल कंवर, राहुल सिंह ( सरखों ) और 1 खरीददार विवेक यादव ( पहरिया ) को गिरफ्तार किया गया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa ACB Action : रिश्वत लेते 4 अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 अलग-अलग जगह हुई कार्रवाई, जेल भेजे गए चारों अधिकारी-कर्मचारी, ACB की बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प...

error: Content is protected !!