नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म, चार साल बाद आरोपी की हुई गिरफ्तारी, तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 4 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. लड़की भी आरोपी युवक के घर में मिली है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 22 जून 2016 को नाबालिग लड़की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. नाबालिग लड़की की खोजबीन की गई थी, लेकिन उसका पता नहीं चला था.
इस बीच 4 साल बाद मुखबिर से पता चला कि नाबालिग लड़की धाराशिव गांव में युवक रामू लहरे के घर में है, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया.
लड़की ने पूछताछ में शादी का प्रलोभन देकर ले जाने और शारीरिक सम्बन्ध बनाने की जानकारी दी, जिसके बाद मामले में धारा 363 के अलावा 376 और 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया. मामले में आरोपी युवक रामू लहरे को गिरफ्तार कर तफ्तीश की जा रही है.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/qj6tOEVKt2c “]



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : बलौदा थाना के बिरगहनी गांव के आदतन गुंडा बदमाश शांतनु सांडे को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया, 5 आपराधिक और 12 प्रतिबन्धात्मक प्रकरण है दर्ज...

error: Content is protected !!