चोरी की 5 बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, अलग-अलग जगहों से चोरी की थी बाइक, आदतन चोर है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने चोरी की 5 बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम नारायण टांडिया है, जो बाराद्वार बस्ती का रहने वाला है. आरोपी ने बाराद्वार, सक्ती क्षेत्र से बाइक चोरी की थी.
बाराद्वार थाने के टीआई देवेश राठौर ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुखबिर लगाया गया था. इस बीच पता चला कि बस्ती बाराद्वार के नारायण उर्फ टांडिया की गतिविधि चोरी को लेकर संदिग्ध है. वह आदतन चोर है, पहले छोटी चोरी के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है.
पुलिस ने नारायण से पूछताछ की तो पहले तो उसने गुमराह किया, फिर बाद में उसने 5 बाइक चोरी कर घर के पास खलिहान में छिपाकर रखने की जानकारी दी. 5 बाइक को बाराद्वार, भागोडीह, सक्ती से चोरी करना बताया.
मामले में आरोपी नारायण उर्फ टांडिया की निशानदेही पर चोरी की 5 बाइक को बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : फावड़ा और डंडे से जानलेवा हमला, 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में 2 सगे भाई भी शामिल, ये रही हमले की वजह... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!