किसान भाई-बहनों का सम्मान एवं उनके उपज का सही दाम देना हमारी सरकार की प्राथमिकता : इंजी. रवि पांडेय, कांग्रेस नेता ने धान खरीदी का किया शुभारम्भ

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ राज्य में ऐतिहासिक जनमत के साथ सत्तासीन हुए कांगे्रस सरकार के मुख्या किसान पुत्र भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों के आर्थिक समृद्धि और विकास के लिए सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में किसानों के सहुलियत के लिए नये धान खरीदी केन्द्रों का गठन किया गया है।

नवागढ़ विकास खंड के ग्राम भडे़सर में नव गठित धान उपार्जन केन्द्र के खरीदी का शुभारंभ करने प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय एवं जिला कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र एवं पावन मिट्टी व धान के पूजा अर्चना के साथ की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. रवि पाण्डेय ने नवीन धान खरीदी केन्द्र के शुभारंभ किया और ग्रामवासियों का बधाई देते हुए कहा कि किसान भाई-बहनों का सम्मान एवं उनके उपज का सही दाम देना हमारे कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। जिसके लिए हर स्तर पर किसान परिवार व मजदूरों का संरक्षण हमारी सरकार कर रही है। इस बार पूरे प्रदेश में नवीन पंजीयन में किसानों के संख्या में वृद्धि और साथ ही रकबा में वृद्धि होना इस बात को इंगित करता है कि किसानों का भरोसा भूपेश सरकार के प्रति मजबूत हो रही है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने कहा कि विगत 12-15 वर्षो से ग्राम भड़ेसर में धान खरीदी केन्द्र की मांग उठते रही है। किन्तु भारतीय जनता पार्टी की सरकार व उसके मुख्या रमन सिंह कमीशन खोरी मे लगे रहे और इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद आज यह मांग पूरी हुई है। जिसके लिए ग्राम भड़ेसर व धनेली के किसान और स्थानीय कांग्रेस नेतागण बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम का संचालन धान खरीदी केन्द्र कांग्रेस निगरानी समिति के प्रभारी दिनेश पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन ग्राम के वरिष्ठ नागरिक मंगलूराम प्रधान ने की.
कार्यक्रम को अवधेश सिंह, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भरत कश्यप, सरपंच श्रीमती रामकुमारी यादव, पंच नंदकुमार केंवट, रामकुमार यादव ने भी सम्बोधित किया। इंजी. रवि पाण्डेय व शिशिर द्विवेदी ने धान उपार्जन केन्द्र जांजगीर में भी धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया।
ग्राम भड़ेसर में स्थानीय पंचों के साथ रवि राठौर, लखेश्वर पाण्डेय, उमाकांत राठौर, हेत यादव, लक्की राठौर, बाबूलाल सूर्यवंशी, धनपति करियारे, तेजस साहू, बसंत तिवारी, व पेण्ड्री में गुलाब कौशिक सहसराम कश्यप समिति अध्यक्ष रामजी बरेठ, धनवा कश्यप, कुष्णकुमार कश्यप, पुराण कश्यप, गिरधारी कश्यप, छतराम कश्यप, अरविन्द कश्यप, दीपक कश्यप, प्रबंधक हरनारायण मिश्रा, प्रमोद दुबे, गोविन्द मिश्रा, सोसायटी प्रतिनिधि पवन कश्यप आदि उपस्थित थे।



error: Content is protected !!