गर्मी में स्किन और बालों की केयर के लिए अपनाएं ये 7 ब्यूटी टिप्स, होगा फायदा!

गर्मी का मौसम दस्तक देने को है और देखा जाए तो स्किन और बालों को ज्यादातर नुकसान इस मौसम में ही पहुंचने के आसार बने रहते हैं.

गर्मी का मौसम दस्तक देने को है और देखा जाए तो स्किन और बालों को ज्यादातर नुकसान इस मौसम में ही पहुंचने के आसार बने रहते हैं. इस गर्मी के कारण बालों और स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है. स्किन और बालों की केयर के लिए आप गर्मी में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने में जुट जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कुछ टिप्स की मदद से आप स्किन और बालों की बेहतर केयर कर सकते हैं. जानें ऐसे 7 टिप्स के बारे में जिनकी मदद से आप समर में स्किन और बालों की केयर कर पाएंगे.



जानें उन 7 ब्यूटी टिप्स के बारे में जो स्किन और बालों की केयर करने में है बेस्ट

1. हाइड्रेट

स्किन और बालों की केयर में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. देखा जाए तो अंदर से क्लिन होने पर बाहर भी निखार नजर आता है. पानी लगातार पीने से स्किन हाइड्रेट रहेगी और गर्मी में कई परेशानियां आपसे दूर रहेंगी. आप इंग्रीडिएंट्स जैसे सेरामाइ़ड, एकूआ और गिलेसेरिन से स्किन को हाइड्रेट रख सकते हैं और बालों में ऑयल लगाने से उन्हें हाइड्रेट रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  डिग्री से ज्यादा कीमती हैं ये 8 'लाइफ स्किल्स', जो आपको स्कूल में कभी नहीं सिखाई गई

2. सन्सक्रीन लगाए बिना न निकलें

गर्मियों में धूप स्किन को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन इसके बाद स्किन को रिकवर करने में काफी समय लग जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसे स्टेप फॉलो करें, जिनकी मदद से आपकी स्किन से टैनिंग कौसो दूर रहे. स्किन पर धूप के सीधे पड़ने की वजह से उस पर सनबर्न, पिगमेंटेटेशन और डार्क स्पोट्स आ जाते हैं. आप स्किन के हिसाब से सन्सक्रीन फॉर्मूला चूज करें. अगर ऑयली स्किन है तो जेल फॉर्मूला और अगर ड्राई है तो क्रीमी फॉर्मूला अपनाएं.

3. लाइटवेट और वाटरप्रूफ मेकअप करें

गर्मी में हेवी मेकअप करके बाहर जाना किसी बड़े परेशानी से कम नहीं होता. क्योंकि कोई नहीं चाहता कि ऑयली फाउंडेशन बाहर निकने पर स्किन से हटने लगे और लुक खराब हो जाए. आपको ऐसे में मौसम में लाइटवेट और वाटरप्रूफ मेकअप को चुनना चाहिए. इस दौरान लिक्विड फाउंडेशन को ब्यूटी किट से हटाएं और लाइटवेट बीबी क्रीम को किट का हिस्सा बनाएं. साथ ही वाटरप्रूफ मस्कारा ही लगाएं, ताकि आप स्पेशल मौके पर खुश दिखें न कि दुखी.

इसे भी पढ़े -  क्यों कोलेस्ट्रॉल कम होने पर भी लोगों को आ रहे हैं हार्ट अटैक? डॉक्टर ने बताया कहां हो रही चूक

4. बालों को ओवरहीट करने से बचें

अकसर लोग बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए हीट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं. लेकिन इस दौरान वे बालों को पहुंचने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं और इसके परिणाम काफी बुरे होते हैं. इस वजह से बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है और वे ड्राई होने लग जाते हैं. गर्मियों में हीट टूल्स बालों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं.

5. ब्यूटी रूटीन को करें फॉलो

गर्मी में स्किन से अधिक पसीना निकनले की वजह से उसपर गंदगी का जमना लाज्मी है. ऐसे में स्किन के लिए ब्यूटी रूटीन का फॉलो किया जाना एक बेस्ट ऑप्शन रहता है. अपनी स्किन के हिसाब से क्लिनजर चुनें और टोनर का इस्तेमा भी करें. इतना ही नहीं स्किन को मॉइश्चराइज करना भी न भूलें. साथ ही ड्राई सेल्स को रिपेयर करने के लिए एक्फोलिएशन जरूर करें.

इसे भी पढ़े -  क्यों कोलेस्ट्रॉल कम होने पर भी लोगों को आ रहे हैं हार्ट अटैक? डॉक्टर ने बताया कहां हो रही चूक

6. नेचुरल प्रोडक्ट्स ही चुनें

स्किन केयर के लिए मार्केट में महंगे और बेहतरीन प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन इनके फायदे होने के साथ-साथ नुकसान भी हैं. ऐसे में नेचुरल प्रोडक्ट्स का चुनाव आपके लिए बेस्ट रहेगा. आप स्किन केयर में रोजवाटर और दूसरे नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बात है कि ये चीजें किचन में आसानी से उपलब्ध होते हैं.

7. मेकअप को करें नजरअंदाज

अगर आप गर्मी में स्किन की बेहतर केयर करना चाहती हैं, तो इसके लिए एक बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है. ये बड़ा कदम, मेकअप के स्किन पर इस्तेमाल से बचना है और इसे फॉलो करना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है. इस ब्यूटी टिप की खासियत ये है कि इसकी वजह से आपकी स्किन को विटामिन डी भी सही मात्रा में मिल पाएगा.

error: Content is protected !!