प्रयास विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने सीए प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

रायपुर. छत्तीसगढ़ में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रयास आवासीय विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की चार्टेट एकाउंटेंट (सीए) चयन के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।
चयनित विद्यार्थियों में सरगुजा जिले के अंबिकापुर गोधनपुर निवासी अनुराग बखला, जशपुर जिले के ग्राम दुलदुला के दयानंद भगत, कोण्डागांव जिले के केशकाल के लोचन प्रसाद और जिला मुख्यालय धमतरी के विद्यामंदिर के पास निवास करने वाले पारितोष सोनकर शामिल हैं।



इसे भी पढ़े -  Koriya Police Transfer : टीआई, SI, ASI समेत 69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश...

error: Content is protected !!