



कोलकाता के स्ट्रैंड रोड की रेलवे के पूर्वी कार्यालय की मल्टी स्टोटी बिल्डिंग में सोमवार रात आग लग गई. यह आग 13वीं मंजिल पर लगी जिसमें 9 लोगों के मौत की खबर है.
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोलकाता में आग लगने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है.
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि 4 फायर फाइटर्स, 2 रेलवे कर्मियों और एक पुलिस एएसआई सहित 9 बहादुर मृतकों के परिवारों के लिए गंभीर संवेदना जो कोलकाता में पूर्वी रेलवे स्ट्रैंड रोड कार्यालय में आग से लड़ रहे थे.
पीएम मोदी ने मृतकों के प्रति दुख जताया है. उन्होंने कह है कि कोलकाता हादसे में जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुख है. ऐसे वक्त में मेरी संवेदना पीड़ितों के परिवारों के प्रति है. घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं.
पीएमओ के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में दुखद आग की घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है. गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

