ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव की मिली लाश, मंत्रालय से 1 मार्च से थे लापता

रायपुर, छत्तीसगढ़। लापता ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव का शव नागपुर के लॉज में मिला है। राजेश 1 मार्च से लापता थे। नागपुर के सीताबर्डी इलाके के लॉज में उनका शव मिला है।
लापता ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव की लाश मिलने से राजधानी में सनसनी मच गई है। जानकारी के मुताबिक राजेश श्रीवास्तव 1 मार्च को मंत्रालय से लापता हुए थे।
लापता होने की सूचना के बाद से ही पुलिस की टीम उनकी खोज में जुटी हुई थी।
सीताबर्डी थाना पुलिस के मुताबिक नागपुर के पूजा लॉज के 104 नंबर कमरे में राजेश श्रीवास्तव का शव मिला है. उन्होंने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो लॉज के कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वे बिस्तर पर ही मृत पड़े थे.
उनकी शिनाख्त के लिए उनकी मोबाइल और लॉज के रजिस्टर में दर्ज नाम-पते का इस्तेमाल किया गया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Turtle Death : अमोरा गांव के तालाब में दशकों से मौजूद 40 किलो के कछुआ की मौत, कछुआ के प्रति ग्रामीणों की थी बड़ी आस्था, पूजा-अर्चना कर किया गया अंतिम संस्कार

error: Content is protected !!