Live Ind vs Eng 1st T20: भारत का तीसरा विकेट गिरा, शिखर धवन 4 रन बनाकर आउट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाए थे।
पहले टी20 मुकाबले में भारत के लिए भारतीय पारी की शुरुआत अनुभवी शिखर धवन के साथ केएल राहुल करने उतरे। दूसरे ओवर में ही भारतीय टीम को पहला झटका लगा। केएल राहुल को जोफ्रा आर्चर ने 1 रन के स्कोर पर बोल्ड कर वापस भेजा। आदिल रशिद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को शून्य पर आउट कर बड़ा झटका दिया। मार्क वुड ने 4 रन पर खेल रहे शिखर धवन को बोल्ड कर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया।



इसे भी पढ़े -  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, 38 साल पहले अंग्रजों ने वानखेड़े में दिया था सबसे बड़ा दर्द

error: Content is protected !!