छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, भेज गया जेल, नहाते वक्त छिपकर देखता था आरोपी, प्रेम पत्र देकर आरोपी ने की ऐसी हरकत… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम राजेन्द्र बंजारे है, जो मुड़पार ( चु ) का रहने वाला है.
थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि युवक राजेन्द्र बंजारे, उसे आते-जाते बुरी नियत से देखता था और पीछा करके नहाते वक्त छिपकर देखता था. इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को प्रेम पत्र लिखा और उसे देते हुए उसका कमर को पकड़ लिया. यहां पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया था.
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र बंजारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 ( क ), 354 ( ग ), 354 ( घ ), 509 ( क ) के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी राजेन्द्र बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!