नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक का नाम नाथूदास मानिकपुरी उर्फ कोंदा है. आरोपी युवक, कोसला गांव का रहने वाला है.
पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जुलाई को सुबह 8:30 बजे घर के पास युवक नाथूदास आया और उसकी बांह पकड़कर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नाथूदास के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 354, 354 ( घ ) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!