कांग्रेसी पार्षद चोरी करते पकड़ायलया, पकड़े जाने के बाद पार्षद की ग्रामीणों ने लात-घूंसों से की बेदम पिटाई, पार्षद की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बलरामपुर. कांग्रेसी पार्षद को ग्रामीणों ने बीती रात चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। पार्षद का नाम वाहिद अली है, जो रात के अंधेरे में खेतों से टमाटर के पौधों की चोरी कर रहा था, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेसी पार्षद की जमकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
मामला बलरामपुर के कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है। वाहिद अली कांग्रेसी नेता है और नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 8 का पार्षद है।इस गांव में ग्रामीणों ने सब्जी के पौधे लगाये थे, उन्ही पौधे में से टमाटर के पौधों की चोरी करने के लिए पार्षद वाहिद अली आया हुआ था। वह पौधों की चोरी कर ही रहा था कि ग्रामीणों में से किसी ने देख लिया, उसके बाद उसने हल्ला कर दिया और भी ग्रामीणों को इक्ट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वाहिद अली को पकड़ लिया। इसी बीच ग्रामीणोें ने आरोपी पार्षद का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया।
इधर, रंगे हाथों पकड़ाये पार्षद वाहिद अली का ग्रामीणों को देख हाथ पांव फूल गया, वो हाथ जोड़कर गलती मांगने लगा और छोड़ देने के की मिन्नतें करने लगा।
ग्रामीणों से वह ये भी कहता वीडियो में दिखा कि वो जो मांगेंगे, वो देगा, लेकिन पहले भी कई चोरी की वारदात से परेशान ग्रामीण पुरानी चोरी के मामले में भी पार्षद के शामिल होने का आरोप लगाने लगे। पार्षद बार-बार ये कहता रहा कि वीडियो, उसका ना बनाया जाये।
इसी बीच ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में पार्षद को जमकर पिटते नजर आ रहे हैं। जमीन पर नीचे गिरे पार्षद की ग्रामीण लात, घूंसों से पिटाई करते देख रहे हैं।



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा...

error: Content is protected !!