छत्तीसगढ़ : दिवंगत IAS की पत्नी को CM ने नियुक्ति पत्र दिया, राज्य सरकार ने इस पद पर दी नियुक्ति, कैबिनेट में लगी थी मुहर, IAS एसोसिएशन और दिवंगत IAS की पत्नी ने कहा… पढ़िए…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के दिवंगत अधिकारी  चंद्रकांत उईके की धर्मपत्नी रमा उईके को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा.
नियुक्ति पत्र मिलने पर रमा उईके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन और सर्व आदिवासी समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन एवं समाज की सेवा का अवसर देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है.
गौरतलब है कि मंत्रीमंडल की बैठक में हाल में ही आयोजित बैठक में श्रीमती उइके को सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया था. श्रीमती रमा उईके को सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : ट्रैक्टर के इंजन में बैठे करीब 20 युवक और नाबालिग लड़के, वीडियो वायरल होने के बाद अब कार्रवाई का इंतजार, रील के चक्कर में आफत में जान...

error: Content is protected !!