शिक्षा विभाग ट्रांसफर : डिप्टी डायरेक्टर व संयुक्त संचालक स्तर के अफसरों हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट…

रायपुर. राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में अफसरों के तबादले किये हैं। संयुक्त संचालक स्तर के तीन अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर प्रशासनिक आधार पर जारी किये गये हैं। जिन अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। उनमें उप संचालक हेमंत उपाध्याय को दुर्ग के संयुक्त संचालक कार्यालय से प्रभारी संयुक्त संचालक बस्तर बनाया गया है।वहीं डिप्टी डायरेक्टर जेपी रथी को डीपीआई से प्रभारी संयुक्त संचालक रायपुर और एसके भारद्वाज को संयुक्त संचालक रायपुर से संयुक्त संचालक डीपीआई बनाया गया है।



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा...

error: Content is protected !!