अगले 3 साल तक RBI के गवर्नर बने रहेंगे शक्तिकांत दास, सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल

नई दिल्ली. सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को दिसंबर 2024 तक के लिए तीन वर्ष का सेवा विस्तार दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
आधिकारिक आदेश में कहा गया कि सरकार दास को आरबीआई के गवर्नर के रूप में पुन: नियुक्त कर रही है। उनकी नियुक्ति 10 दिसंबर 2021 के बाद से तीन वर्ष के लिए की जा रही है।
दास को 11 दिसंबर 2018 को आरबीआई का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था। तब उनका कार्यकाल तीन वर्ष का था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में की गई मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की एक बैठक में यह निर्णय किया गया।
तीन वर्ष का दूसरा कार्यकाल मिलने से दास अब दिसंबर 2024 तक आरबीआई के गवर्नर रहेंगे।



इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

error: Content is protected !!