BIG NEWS : किराना व्यवसायी के घर में घुसे 2 बदमाश, व्यवसायी के बेटे पर हमला, सीसी टीवी में कैद हुई घटना, गुस्साए लोग उतरे सड़क पर



जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना के बनाहिल गांव में बड़ी घटना टल गई. हथियार लेकर किराना व्यवसायी के घर में 2 बदमाश पहुंचे और व्यवसायी गनपत साहू ने बेटे ने जब दरवाजा खोला तो बदमाश अंदर घुसने की कोशिश की और हमला कर दिया. हमले से व्यवसायी के बेटे के सिर पर चोट आई है. पूरी घटना सीसी टीवी में कैद हुई है, जिसमें दोनों बदमाश हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया


इधर, घटना के बाद लोग सड़क पर उतर आए और जमकर आक्रोश व्यक्त किया. घटना की सूचना के बाद एसडीओपी चंद्रशेखर परमा, मुलमुला टीआई जितेंद्र बंजारे, अकलतरा टीआई मनीष परिहार, अकलतरा थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोग शांत हुए.

इसे भी पढ़े -  CG News : अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया


आपको बता दें, नरियरा गांव में भी कुछ दिनों पहले, व्यवसायी के घर बदमाश बंदूक लेकर पहुंचे थे. इस दौरान भी बड़ी घटना टल गई थी और बदमाशों की तस्वीर सीसी टीवी में कैद हुई थी. इस मामले का भी खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश है.

error: Content is protected !!