केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने एमपीलैड निधि को बहाल करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत वित्त वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए प्रत्येक सांसद को ₹2 करोड़ जारी किए जाएंगे। बकौल मंत्री, वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 के दौरान प्रत्येक सांसद को 2 किस्तों में ₹5 करोड़/वर्ष मिलेंगे।