मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन पूजा, सुवा नृत्य और राउत नाचा का भी आयोजन, कई मंत्री और विधायक मौजूद

रायपुर. आज गोवर्धन पूजा के दिन मुख्यमंत्री निवास में भी गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गाय की पूजा करके गाय को खिचड़ी खिलाया। सीएम हाउस में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सुवा नृत्य और राउत नाचा का भी आयोजन किया गया है। जहां कई मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं।
इसके पहले आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश की मंगल कामना और खुशहाली के लिए कुश के सोंटे खाकर परंपरा निभाई। आज ग्राम जंजगिरी में उन्होंने यह परंपरा निभाई। यहां के ग्रामीण बीरेंद्र ठाकुर ने उन पर सोटे का प्रहार किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल, गोंड़ समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रतियोगिता में बलौदा ब्लॉक के बिहान क्रेडरों ने मारी बाजी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स खोखरा में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

error: Content is protected !!