बुरे समय में खाने के लिए स्टाफ से लिए थे अमिताभ बच्चन ने पैसे उधार, अभिषेक को छोड़ना पड़ा था कॉलेज

एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म ‘बॉब विश्वास’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह स्टारर ‘बॉब बिस्वास’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अभिषेक फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अभिषेक बच्चन ने पारिवारिक समस्याओं के बारे में खुलासा किया था। अभिषेक ने बताया था कि एक समय ऐसा जब उनके परिवार ने काफी आर्थिक परेशानियों का सामना किया था।



अभिषेक ने बताया कि उनके पिता के द्वारा शुरू किया गया बिजनेस वेंचर बिखर गया था और परिवार ने 90 के दशक में काफी परेशानियों का सामना किया था। अमिताभ इसके बाद करोड़ों रुपए के कर्ज में आ गए थे और इसी के बाद अभिषेक ने कॉलेज छोड़ने का फैसला किया था। वह इसके बाद अमेरिका से बीच में ही पढ़ाई छोड़कर वापस भारत आ गए थे। रणवीर के शो में अभिषेक ने बताया था कि उनका परिवार काफी आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था और बेटे के रूप में उन्हें अपने पिता के साथ खड़े होने की जरूरत महसूस हुई थी।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

अभिषेक ने कहा था, ‘मुझे हर बार मुश्किल समय में ऐसा महसूस होता है कि हम सभी को एक साथ होना चाहिए। मैं बिल्कुल भी बोस्टन में नहीं बैठ सकता था, वो भी तब जब मेरे पिता को ये तक नहीं मालूम था कि वह रात का खाना कैसे खाने वाले हैं। ये कितना बुरा समय था, ये सब लोग जानते भी हैं। एक समय तो ऐसा भी आ गया था कि मेरे पिता ने खाने के लिए स्टाफ से पैसे उधार लिए थे। मैं उनके साथ इस मुश्किल समय में हर कीमत पर रहना चाहता था।’

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

अभिषेक ने आगे बताया कि उन्होंने अमिताभ को फोन किया था और बताया था कि वह कॉलेज छोड़कर घर वापस आना चाहते हैं। मेरे पिता बेहद भावुक हैं। हम लोग पहले ही इस बात की चर्चा कर चुके थे कि मैं कैसा एक्टर बनना चाहता हूं। यही वजह थी कि मेरे पिता ने मुझे वापस बुला लिया था। मेरे पिता ने मुझे भाषा पर ज़ोर देने की सलाह दी थी।

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन की ABCL कॉरपोरेशन 90 के दशक में डूब गई थी। इस दौरान प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें काम देना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें ‘मोहब्बतें’ में रोल मिला था और उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी काम शुरू कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

Leave a Reply

error: Content is protected !!