स्टार्टअप ‘पंखुड़ी’ की फाउंडर की अचानक मौत से सब हैरान, 32 की आयु में कार्डियक अरेस्ट से गई जान…

सोशल कम्युनिटी प्लेटफॉर्म ‘पंखुड़ी’ और होम रेंटल स्टार्टअप ‘ग्रैबहाउस’ जैसी स्टार्टअप की फाउंडर पंखुड़ी श्रीवास्तव की अचानक मौत से सब हैरान हैं. उत्तर प्रदेश के झांसी से आने वाली पंखुड़ी की उम्र सिर्फ 32 ही थी.

 



हार्ट अटैक से हुई मौत
पंखुड़ी श्रीवास्तव की मौत का कारण हार्ट अटैक (Cardiac Arrest) बताया गया है. ‘पंखुड़ी’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शोक संदेश जारी कर कहा है कि 24 दिसंबर को अचानक हार्ट अटैक आने से हमारी कंपनी की सीईओ पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन हो गया है. हाल ही में 2 दिसंबर 2021 को पंखुड़ी की शादी की पहली सालगिरह थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

सदमे में हैं कई लोग
पंखुड़ी की अचानक हुई मौत से स्टार्टअप और वेंचर कैपिटलिस्ट की दुनिया के कई लोग गहरे सदमे में हैं. इसमें पंखुड़ी की कंपनियों में निवेश करने वाले भी कई लोग शामिल हैं. पंखुड़ी के निधन पर कलारी कैपिटल की फाउंडर वाणी कोला, इंडिया कोशंट के फाउंडर आनंद लुनिया, सर्ज इत्यादि ने ट्वीट कर अपना दुख जताया है।

2012 में बनाई थी पहली कंपनी
पंखुड़ी श्रीवास्तव ने अपनी पहली कंपनी Grabhouse 2012 में बनाई थी. इसे सिकोइया कैपिटल, कलारी कैपिटल और इंडिया कोशंट से फंडिंग मिली थी. ये लोगों को किराये पर घर लेने में मदद करती थी. बाद में उन्होंने अपनी ये कंपनी Quikr को बेच दी. इसके बाद उन्होंने ‘पंखुड़ी’ की शुरुआत की. ये महिलाओं के लिए सोशल कम्युनिटी नेटवर्क था जहां वो लाइव स्ट्रीमिंग और चैट के माध्यम से कुछ सीख सकती थीं या खरीदारी भी कर सकती थीं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!