फिर मंडराया तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश…

नई दिल्ली. देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना बन रही है, जो 4 दिसंबर के आसपास आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इस चक्रवात को ‘जवाद’ (JAWAD) नाम दिया गया है। मौसम विभाग ने इस तूफान के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश के अलग- अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग की मानें तो थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दबाव क्षेत्र के अगले 12 घंटों में अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दो दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में पहुंच सकता है। इसके बाद चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। वहीं इस कम दबाव के कारण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है।
विभाग के मुताबिक, ओडिशा में आसपास के जिलों, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा, ‘संभावना है कि उत्तरी-पूर्वी राज्यों में 5-6 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।’ इस दौरान आम नागरिकों के सामने जलभराव, कम विजिबिलिटी और बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।



इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

error: Content is protected !!