विक्की की हुई अंकिता लोखंडे, गोल्डन लहंगे में लिए 7 फेरे, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें…

मुंबई. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आखिरकार विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।अंकिता की शादी के लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस ने विक्की जैन का हाथ बड़े प्यार से थामा हुआ है और वो दोनों अग्नि के सात फेरे लेते हुए दिख रहे हैं। गोल्डन लहंगे में सजी अंकिता के चेहरे से नजर हटाना तक मुश्किल हो रहा है। विक्की जैन लगातार उनके लहंगे को संभाल रहे हैं। शादी को लेकर दोनों की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है।



इसे भी पढ़े -  Baradwar News : नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा सहित स्वच्छता दीदियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण, नपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने की लोगों से पेड़ लगाने की अपील, दिलाई गई शपथ

फेरे के दौरान उस वक्त अचानक सबको जोश हाई हो जाता है जब विक्की मंडप पर ही हाथ उठाकर नाचना शुरू कर देते हैं। उनका मंडप काफी खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। चारों तरफ लाल और सफेद रंग के फूलों की मालाओं से सजावट नजर आ रही हैं।

विक्की और अंकिता की शादी में बहुत कम मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। इनमें दोनों के परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए है।इससे पहले विक्की जैन विंटेज कार में ढोल बाजे के बीच अंकिता की बारात को लेकर आए थे। जिसके बाद दोनों की जयमाला सेरेमनी हुई। जयमाला के वक्त भी नजारा बेहद भव्य था। अंकिता और विक्की ने शंख और मंदिर की घंटियों की आवाज के बीच एक दूसरे को जयमाला पहनाई थी, जिसके बाद दोनों ने पूजा भी की।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने लगाया बादाम का पेड़, अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

error: Content is protected !!