काम की खबर : आपके Aadhaar से कितने सिम हुए एक्टिवेट, आप ऐसे कर सकते हैं पता…

नई दिल्ली. मोबाइल सिम के लिए आधार कार्ड जरूरी होता हैं। दस्तावेज जमा होने के बाद ही आपका सिम कार्ड एक्टिव हो जाता है। एक ही आधार कार्ड पर लोग दो से तीन सिम खरीद लेते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि आपके आधार नंबर से कितने मोबाइल सिम लिंक्ड हैं।



अगर नहीं तो आप इन प्रोसेस से आसानी से पता लगा सकते हैं। वहीं अगर आप इसमें से किसी सिम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप उसे बंद करा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है प्रोसेस।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

दूरसंचार विभाग (DoT) ने हाल ही में एक पोर्टल टेलिकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए यूजर्स अपने आधार नंबर से जुड़े सभी फोन नंबरों की जांच कर सकते हैं।

कैसे चेक करें लिंक्ड SIM ?
1. अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल सिम के बारे में जानने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट के लिंक पर जाना होगा।
2. यहां अपना फोन नंबर डालनी होगी।
3. इसके बाद आपको ‘Request OTP’ बटन पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर आये हुए ओटीपी को डालना होगा।
5. फिर, आपके आधार नंबर से जुड़े सभी नंबर वेबसाइट पर दिखने लगेंगे।
6. जहां यूजर्स उन नंबरों की रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं जो उनके उपयोग में नहीं हैं या जिनकी अब आवश्यकता नहीं है।

इसे भी पढ़े -  सावधान! ड्राइविंग के दौरान मौत को बुलावा देती हैं ये 5 आदतें, आज ही बदलें वरना पड़ेगा पछताना

error: Content is protected !!