तारक मेहता… की बबीता जी ने शेयर की अपनी थ्रोबैक तस्वीरें, एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख जेठालाला और टप्पू को लगेगा तगड़ा शॉक

नई दिल्ली:  फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेस ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता को इस सीरियल से एक खास पहचान मिली है। मुनमुन दत्ता की एक्टिंग और जेठालाल संग उनकी मजेदार केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। मुनमुन दत्ता एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के साथ अपनी थ्रोबैक फोटोज भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत यादें फैंस के साथ शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है।

 



‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन को देखकर पहली नजर में पहचान पाना आपके लिए मुश्किल होगा। मुनमुन ने एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को हैरान करने वाला है। तस्वीरों में वह काफी दुबली पतली सी दिखाई दे रहीं हैं। हलांकि फैंस मुनमुन की इन तस्वीरों को भी काफी पंसद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारफी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

आपको बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के अलावा मुनमुन दत्ता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन बड़े पर्दे पर उनके हुस्न का जादू ज्यादा चल नहीं पाया। इसी वजह से उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया। वहीं ‘तारक मेहता…’ शो में काम करने के बाद उन्हें एक नई पहचान मिली। इस शो में ‘बबीता जी’ के रोल को आज हर कोई पसंद करता है। एक्टिंग के अलावा मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। वहीं फैंस को भी उनके लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!