CBSE 10th-12th Exam : बोर्ड ने जारी किए टर्म 2 के सैंपल क्‍वेश्‍चन पेपर्स, फटाफट ऐसे करें डाउनलोड…

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 10वीं और क्लास 12वीं के टर्म 2 सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। जो छात्र टर्म 2 बोर्ड एग्‍जाम में शामिल होने वाले हैं, वे अभी एग्जाम पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।



बोर्ड ने अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए सैंपल क्‍वेश्‍चन पेपर जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स आसान से स्टेप को फॉलो कर पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां दिए गए निर्देश के अनुसार आप आसानी से एग्जाम पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं…

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

ऐसे करें डाउनलोड –
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे सैंपल पेपर के लिंक को ओपन करें.
स्‍टेप 3: एक pdf नोटिस स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसमें 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर लिंक दिखेंगे.
स्‍टेप 4: इन लिंक को ओपन करें और सब्‍जेक्‍ट्स की लिस्‍ट देखें.
स्‍टेप 5: सब्‍जेक्‍ट वाइस सैंपल पेपर डाउनलोड करें और प्रैक्टिस करें.
बता दें कि टर्म 1 बोर्ड एग्‍जाम दिसंबर 2021 में पूरे हो चुके हैं जिसके लिए रिजल्‍ट जल्‍द जारी होने वाले हैं। कैंडिडेट्स के फाइनल रिजल्‍ट टर्म 2 एग्‍जाम के बाद जारी किए जाएंगे। टर्म 2 एग्‍जाम की डेट्स अभी जारी नहीं की गई हैं।

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

error: Content is protected !!