Gold Price : नए साल में ‘सोना’ ने दी बड़ी खुशखबरी, 8 हजार तक नीचे गिरे दाम… जानिए ताजा भाव…

Gold Price today hindi : नई दिल्ली। सोना (Gold) खरीदने वालों के लिए अच्छी खुशखबरी है। सोने के दाम (Gold Price) इस समय अपने छह साल के निचले स्तर पर है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव इस समय 48 हजार रुपये के आसपास चल रहा है जो कि 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के इसके ऑल टाइम हाई से 8 हजार रुपये नीचे है।

 



कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय सोने की कीमतें इसके ऑलटाइम हाई से 8000 रुपये नीचे दिख रही है और जब भी सोना 1800 डॉलर प्रति औंस के नीचे जाता है तब हमें इसमें खरीदारी आती दिखती है। यहां तक की पिछले पखवाड़े के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौर में भी 1820-1835 डॉलर के रेंज में आई मुनाफावसूली के बाद गोल्ड के भाव में जोरदार उछाल आया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

बाजार जानकारों का कहना है कि गोल्ड की कीमतों का रुख फिलहाल हाजिर बाजार से तय हो रहा है, जानकारों का कहना है कि हाजिर बाजार के भाव से सोने के साइडवेज लेकिन पॉजिटीव रुझान के साथ कारोबार करने के संकेत मिल रहे है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को इस समय गिरावट में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

एक्सपर्टस का कहना है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर नजर आ रहा है। इसको 47,500 के ऊपर सपोर्ट है. 47,800-47,900 की रेंज शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए सोने में खरीदारी करने के लिहाज से सबसे बेहतर रेंज है, सोना जल्द ही 49,300-49,500 रुपये प्रति ग्राम तक जाता दिख सकता है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

Related posts:

error: Content is protected !!