LPG ग्राहकों के लिए खुशखबरी ! महज 634 रुपए में रिफील करवा सकते हैं गैस सिलेंडर, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ…

नई दिल्ली. देश में नए साल के मौके पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 रुपए सस्ता हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप महज 634 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं।



हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की। यदि आपके पास ऐसा सिलेंडर है और आप दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद जैसे शहरों में रहते हैं तो इसके 633.50 रुपये से लेकर 697 रुपये में रीफिल करवा सकते हैं। इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई हैं। 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को 2101 रुपये देने होते थे। जहां चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये तो वही मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2076 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

कंपोजिट सिलेंडर की क्या है खासियत
करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

error: Content is protected !!