OMG : डॉक्टर है या क्रिमिनल ! भ्रूण की 11 खोपड़ी और 54 हड्डियों के बाद अब ​काले हिरण की खाल बरामद…

नागपुर. महाराष्ट्र के वर्धा जिले में अवैध रूप से गर्भपात कराने की आरोपी डॉक्टर की घर की तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने काले हिरण की खाल बरामद की है।अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस सप्ताह बुधवार को पुलिस ने जिले के अरवी तालुका स्थित निजी अस्पताल परिसर जहां पर आरोपी डॉक्टर काम कर करती थी से भ्रूण की 11 खोपड़ी और 54 हड्डियां बरामद की थी।



पुलिस ने 13 साल की लड़की का गर्भपात कराने के आरोप में डॉ.रेखा कदम, दो नर्स सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में डॉ.कदम के घर की तलाशी ली गई जहां से काले हिरण की खाल बरामद हुई। खाल को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है और इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

उन्होंने बताया कि पुलिस ने डॉ.कदम और अस्पताल की दो नर्स को उस समय गिरफ्तार किया जब वे नाबालिग लडक़ी का अवैध तरीके से गर्भपात करा रही थीं। इस मामले में नाबालिग लड़के के माता-पिता को भी पकड़ा गया है जिससे संबंध के दौरान लड़की गर्भवती हुई थी।

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने 18 साल से कम उम्र की लड़की का गर्भपात कराने की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी। अधिकारी ने बताया है कि इस बात की जांच की जा रही है कि बायोगैस संयंत्र से मिली हड्डियां और खोपड़ियों को कानूनी तरीके से निस्तारित किया गया था या गैर कानूनी तरीके से।

error: Content is protected !!