मोगा सीट से चुनाव लड़ेंगी सोनू सूद की बहन मालविका, टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक ने थामा भाजपा का दामन

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जारी सूची में पार्टी ने 86 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सूची में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही एक ऐसे शख्स का भी नाम शामिल है, जिन्होंने हाल ही में पार्टी ज्वॉइन की है। लेकिन इस नए सदस्य को उम्मीदवार बनाना कांग्रेस को भारी पड़ गया और एक और विधायक ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।



दरअसल मोगा विधायक डॉक्टर हरजोत कमल ने आज कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उसे मोगा सीट से चुनाव लड़वा सकती है। बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुई सोनू सूद की बहन मालविका को मोगा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़े -  BSNL का 72 दिन वाला जबरदस्त प्लान, 2.5GB हाई-स्पीड डेटा डेली...पूरी खबर पढ़िए

86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन करने वाली मालविका सूद मोगा से कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। बताया जा रहा है कि भारी विरोध को दरकिनार करते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। कंप्यूटर इंजीनियर मालविका सूद मोगा शहर में काफी समय से सामाजिक कार्य कर रही हैं। वो तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। माल‍विका ने हाल ही में उन्होंने मोगा में 1000 छात्रों को साइकिल बांटी थी। इस दौरान सोनू सूद भी मौके पर मौजूद थे।

इसे भी पढ़े -  Gmail Trick: अब कोई नहीं कह पाएगा ‘मेल नहीं देखा’, Gmail की इस ट्रिक से तुरंत चल जाएगा पता

error: Content is protected !!