Team India, IND vs WI : wi सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, कोहली भी खेलेंगे, बुमराह को आराम… विस्तार से पढ़िए…

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा की बतौर कप्तान दोनों टीमों में वापसी हुई है. जबकि विराट कोहली दोनों सीरीज़ के लिए उपलब्ध रहेंगे.



टी20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल.

वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान.

इसे भी पढ़े -  BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

कुलदीप यादव की 6 महीने बाद टीम में वापसी हो रही है. उन्हें वनडे टीम में चुना गया. इससे पहले उन्होंने जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेली थी. कुलदीप यादव ने घुटने के ऑपरेशन के बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी की है, वहीं रवि बिश्नोई को पहली बार टीम इंडिया में चुना जाएगा. उनके पास डेब्यू का मौका है.

कप्तान रोहित शर्मा की वापसी

चोट से उबरने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो रही है. चोट के चलते वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे. कप्तान बनने के बाद रोहित की यह पहली वनडे सीरीज होगी. पिछले कुछ दिनों से वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे और वहां पर ही रिकवर हो रहे थे. बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक, जो भी खिलाड़ी चोट या किसी तकलीफ से वापस लौट रहा है उसे फिटनेस टेस्ट पास करना ज़रूरी है.

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

दोनों टीम के बीच वनडे-टी20 की सीरीज होगी

टीम इंडिया को अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और उसके बाद तीन टी20 की सीरीज खेलना है. वनडे सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6, 9 और 11 फरवरी को खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमें तीन टी20 की सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16, 18 और 20 फरवरी खेलेंगी.

इसे भी पढ़े -  BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

error: Content is protected !!