त्रिस्तरीय पंचायत आम और उपचुनाव के लिए कल डाले जाएंगे वोट, पोलिंग बूथों पर पहुंचे मतदान दल, 18 प्रकार के दस्तावेज का उपयोग कर सकेंगे मतदाता

रायपुर: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत आम और उपचुनाव के लिए कल वोट डाले जाएंगे। कुल 1 हजार 66 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए मतदाता 18 प्रकार के दस्तावेज का उपयोग कर सकेंगे। आम और उप चुनाव के तहत 330 पंच पदों के लिए 733, 152 सरपंच पदों के लिए 455, 27 जनपद सदस्य के लिए 88 और 3 जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में मतदान मतपत्र और मतपेटी के माध्यम से होगा।



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पंच पद के लिए सफेद ,सरपंच पद के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा। हर केंद्र में मतदान दल के साथ 2 सुरक्षा कर्मी और 1 स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। कल होने वाले चुनाव से पहले आज दोपहर से मतदान दल निर्वाचन केंद्रों के लिए रवाना हुए। पूरी चुनाव प्रकिया में कोरोना नियमो का पालन करना जरुरी है।

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!