इंतजार खत्म! Tata Tigor CNG, Tiago CNG हुई लॉन्च : देखें माइलेज और कीमत की डिटेल्स

Tata Motors ने आज Tiago और Tigor के CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिए है। इन गाड़ियों को पेश करने के साथ टाटा ने भारत में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी पैसेंजर कारों की लीग में प्रवेश कर लिया है, जहां मारुति सुजुकी और हुंडई पहले से ही अपने प्रोडेक्ट बेच रही हैं। टाटा ने इन सीएनजी वेरिएंट को आई-सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। जो इन गाड़ियों को बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी। Tiago CNG और Tigor CNG के साथ, Tata Motors भारत में Hyundai के बाद दूसरी ऑटोमेकर बन गई है, जिसने अपनी कारों को पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन के साथ पेश किया है।



कीमत, माइलेज
Tata Tiago CNG की कीमत 6.09 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि Tata Tigor CNG की कीमत 7.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। टाटा मोटर्स ने कारों की सीएनजी रेंज का लॉन्च पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ बेहतर रेंज और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया है। टाटा ने अभी तक टियागो और टिगोर सीएनजी की माइलेज के बारे में जानकारी नही दी है। लेकिन हाल ही में लॉन्च की गई मारुति सेलेरियो सीएनजी 35.60 किमी/किलोग्राम की माइलेज देती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को किया गया सम्मानित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदनी बाघ सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

टाटा टियागो सीएनजी
टाटा टियागो सीएनजी कॉस्मेटिक तौर पर स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही आती है। हैचबैक में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट ही एकमात्र बदलाव है जो 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन के साथ आती है। इंजन 73 पीएस का पावर आउटपुट देता है। यह 165 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।

फीचर्स
कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, ग्रिल पर क्रोम ट्रिम्स मिलते हैं। केबिन में हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Tata Tiago CNG 5 अलग-अलग करल ऑप्शन और चार वेरिएंट XE, XM, XT और XZ+ में आएगी। हैचबैक के कलर ऑपशन में – मिडनाइट प्लम, एरिज़ोना ब्लू, ओपल व्हाइट, फ्लेम रेड और डेटोना ग्रे है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए गए टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का जताया आभार

टाटा टिगॉर सीएनजी
Tata Tigor CNG वैरिएंट के लॉन्च के साथ भारत में पेट्रोल, ऑल-इलेक्ट्रिक और CNG वैरिएंट वाली पहली कार बन गई है। Tiago CNG की तरह Tigor CNG में भी फैक्ट्री फिटेड CNG किट है जो 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

फीचर्स
इसमें ऑटोमेटिक हेडलैंप, डुअल-टोन रूफ, रेन-सेंसिंग वाइपर आदि मिलते हैं। केबिन के अंदर, इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Tata Tigor CNG 4 अलग-अलग कलर ऑप्शन और 2 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें XZ और XZ+ हैं। इस कार के कलर ऑप्शन में मैग्नेटिक रेड, एरिजोना ब्लू, ओपल व्हाइट, डेटोना ग्रे और डीप रेड शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

error: Content is protected !!