Weather Alert : आज भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, इधर कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

रायपुर/भोपाल. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के मिजाज के चलते सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। इधर मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

 



मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार है। रायपुर समेत कई जगहों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बता दें कि रविवार को राजधानी समेत कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, वहीं छाए बादलों की वजह से ठंड कम हो गई थी। बारिश के थमने के बाद कल से पारा फिर से गिरेगा। सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

इधर बलरामपुर में बीती देर रात से रुक रुककर हल्की बारिश हो रही है। बारिश के चलते चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ है। अंबिकापुर में भी यही हाल है। बारिश के चलते तापमान में गिरवट हुई है।

मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी समेत आसपास के जिलों का तापमान निम्न स्तर पर है। शहडोल रीवा संभाग समेत कई जिलों में बारिश की संभावाना बनी हुई है। कई क्षेत्रों में मध्यम कोहरे के अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इधर, इंदौर में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही है। वहीं हल्के बादल ने तापमान को सामान्य से 8 डिग्री कम किया है। जिले में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!