WhatsApp एडमिन इन 5 बातों का रखें ध्यान ! वरना ये हो सकता है नुकसान…

नई दिल्ली. वॉट्सऐप ग्रुप से सभी लोग वाकिफ होंगे। साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप बनाने और ग्रुप में लोगों को जोड़ने वाले ग्रुप एडमिन के बारे में भी जानते हैं। ग्रुप एडमिन के पास कुछ एक्स्ट्रा अधिकार होते हैं। इन एक्स्ट्रा अधिकार के साथ ग्रुप एडमिन की कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां भी होती है। ऐसे में अगर किसी ग्रुप पर कोई गैरकानूनी काम किया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी ग्रुप एडमिन पर भी तय होती है। ग्रुप एडमिन को मालूम होना चाहिए कि ग्रुप में कैसा कंटेंट शेयर किया जा रहा है। साथ ही ग्रुप पर किस कंटेंट को शेयर किया जाना चाहिए। वरना आपको ग्रुप एडमिन को जेल तक जाना पड़ सकता है।



इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

देश-विरोधी कंटेंट ना करें शेयर

व्हाट्सएप ग्रुप पर देश-विरोधी कंटेंट ना शेयर करें। ऐसा करने पर कंटेंट शेयर करने वाले के साथ ग्रुप एडमिन की गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही ऐसे मामले में जेल भी हो सकती है। ऐसे एक मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ना शेयर करें पर्सनल इमेज और वीडियो

वॉट्सऐप पर बिनी किसी की इजाजत के उसकी पर्सनल फोटो और वीडियो शेयर करना अपराध के दायरे में आता है। ऐसा करने पर फोटो वीडियो शेयर करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

हिंसा भड़काना

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

वॉट्सऐप पर किसी भी धर्म का अपमान करने के वीडियो और फोटो करने और हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। और जेल जाना पड़ सकता है।

फेक न्यूज और फेक अकाउंट चलाना

फेक न्यूज और फेक कंटेंट के खिलाफ सरकार काफी सख्त है। इसके लिए हाल ही में नया नियम आया है, जिसके तहत फर्जी न्यूज और और फेक अकाउंट चलाने वालों के खिलाफ शिकायत की जा सकती है। वॉट्सऐप की तरफ से ऐसा अकाउंट को बंद कर दिया जाता है। साथ ही, प्रतिमाह के हिसाब से शिकायत निवारण रिपोर्ट जारी करनी होती है।

error: Content is protected !!