Bhabhi Ji Ghar Par Hai Episode Preview: विभूति नारायण ने रूसा की दी नई नसीहत, आगे क्या होगा?

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ दर्शकों के बीच काफी फेमस है. भाभी जी घर पर हैं के विभूति नायरण मिश्रा हो या फिर तिवारी जी या अंगूरी भाभी. सभी किरदार अपने-अपने तरीके के दर्शकों को एंटरटेन करते आए हैं.  दर्शक भाभी जी शो के अपडेट जानने के लिए इच्छुक रहते हैं. भाभी जी घर पर हैं के आज रात के एपिसोड में क्या होने वाला है. यहां पढ़िए…



3 फरवरी के एपिसोड में हमने देखा था कि किस तरह से भिखारी बने विभूति नारायण और डेविड के राज़ से पर्दा हमेशा के लिए उठ जाएगा. इतना ही नहीं टिका, मलखान, टल्लू और अम्माजी सब एक-एक करके इनकी अच्छे से धुलाई तक कर देते हैं. जिसके बाद विभूति और डेविड खुद ही अपना नकली गेटअप उतारकर अपने बारे में सब कुछ बता देते हैं. इससे पहले दोनों जब तिवारी के घर पर 10 लाख की भीख मांगने जाते हैं तब भी अम्मा जी उन दोनों को खूब पीटती हैं.

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

वहीं दूसरी ओर तिवारी अपने दानवीर होने के राज़ के बारे में भी सभी को बता देते हैं कि वो अंगूरी पर आने वाली मुसीबत को टालने के लिए ऐसा कर रहे थे. इतने में तिवारी के पास बाबा का फोन आ जाता है कि दानवीर बनना छोड़ दे तेरी बीवी पर आने वाली मुसीबत अब टल गई है. इतना सुनकर तिवारी एकदम खुश हो जाता है और अम्मा जी – अंगूरी को ये बात बताता है.

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

वहीं आने वाले 4 फरवरी 2022 के एपिसोड में हम रुसा को तिवारी और विभु से बात करते हुए देखेंगे. इस दौरान विभु रुसा से कहता है कि अपने सबसे अच्छे दोस्तों के लिए टीएमटी जैसा हम कहते हैं वैसा ही करेंगे. विभूति की बात सुनकर रुसा कहता है ठीक है. इसके बाद रुसा टीएमटी को फोन मिलाएगा और उसे दोपहर 1 बजे मिलने के लिए बुलाएगा.

error: Content is protected !!