Bollywood : किसी की बिना कन्या दान हुई शादी, तो किसी ने खुद किया अपने पति का अंतिम संस्कार; बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने ऐसे तोड़ी रूढ़िवादी सोच

वक्त बदल रहा है और बदलते वक्त के साथ धीरे-धीरे लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है। इसका ज्यादातर श्रेय बॉलीवुड को जाता है। समाज को प्रभावित करने वाले सेलेब्स रूढ़िवादी सोच को तोड़कर अपने हक़ की बात कर रहे हैं। उदाहरण पेश कर नया नजरिया दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने संवेदनशील मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है। चाहे वो कन्या दान हो या फिर पति का अंतिम संस्कार करना हो, फिल्म इंडस्ट्री की कई आदाकाराओं ने इन मुद्दों पर खुलकर बात की है।



आइए यहां पढ़िए ऐसे ही कुछ उदाहरण…

कटरीना कैफ
हिंदू परंपराओं के मुताबिक शादी के दौरान दुल्हन मंडप पर आते वक्त फूलों की चादर के नीचे
चलती है। इसे दुल्हन के भाई अपने उठाते हैं। लेकिन अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी में नया नजरिया पेश किया गया। फूलों की चादर को भाईयों ने नहीं बल्कि अभिनेत्री की बहनों ने उठाई थी। अभिनेत्री ने इस पल की एक फोटो साझा कर लिखा था, “हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया, एक दूसरे की रक्षा की। मेरी सभी बहने मेरी मजबूती का स्तंभ हैं। हमारा रिश्ता हमेशा ऐसा बना रहे।”

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : चिखली के जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया स्मरण, 'एक पेड़ मां के नाम' तहत आम पेड़ का किया गया पौधरोपण

नीना गुप्ता
आज नीना गुप्ता किसी भी परिचय का मौहजात नहीं हैं। उन्होंने अपनी कला से सभी के दिलों में जगह बना ली है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हर कोई उनका विरोध कर रहा था। अभिनेत्री उस दौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं, जब समाज में ये किसी टैबू से कम नहीं था। इसके अलावा अभिनेत्री ने बतौर सिंगल मदर अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश की और सही जीवन साथी की तलाश पूरी होने पर उम्र के इस पड़ाव में दूसरी शादी भी की।

दीया मिर्जा
पिछले साल अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने बिज़नेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में दो रूढ़िवादी सोच को तोड़ा था। हिंदू परंपरा में कन्यादान और बिदाई दो अहम रस्म मानी जाती हैं। हालांकि दीया मिर्जा ने इन दोनों रस्मों को करने से मना कर दिया था। अभिनेत्री की शादी में न ही उनका कन्या दान किया गया और न ही उनकी बिदाई की गई। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी शादी के लिए एक महिला पंडित को चुना था।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : बेल्हाडीह के आश्रित ग्राम कनाईडीह में जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जा रही जानकारी

मंदिरा बेदी
साल 2021 अभिनेत्री मंदिरा बेदी के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इसी सान अभिनेत्री ने अपने पति राज कौशल को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। हिंदू रीति-रिवाज़ के अनुसार हमेशा पुरुष ही अंतिम संस्कार करता है। अगर बेटा हो तो वह ही अपने पिता को अंतिम विदाई देता है। हालांकि राज कौशल का बेटा होते हुए भी उनकी पत्नि मंदिरा बेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। इस क़दम के लिए अभिनेत्री की काफ़ी आलोचना भी हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा
हमारे समाज में लड़के की शादी उससे छोटी उम्र की लड़की से करना आम बात है। हालांकि लड़की का अपने से छोटी उम्र के लड़के के साथ ब्याह रचाना बड़ा मुद्दा माना जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने से छोटे उम्र के पार्टनर से शादी करके इस मुद्दे को काफी हद तक नॉर्मलाइज कर दिया है। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि प्यार-प्यार होता है, उसमें उम्र कभी बाधा नहीं बन सकता। इस सोच को ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ़ ने भी तोड़ा था।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : चिखली के जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया स्मरण, 'एक पेड़ मां के नाम' तहत आम पेड़ का किया गया पौधरोपण

सुहासिनी मुले
हमारे समाज में हर चीज करने की एक उम्र तय कर दी गई है। अगर समाज द्वारा तय की गई उम्र में वैसे नहीं करो तो हमारे ऊपर सवाल उड़ने शुरू हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने समाज की परवाह किए बगैर 60 साल की उम्र में शादी की। इसके अलावा वह लॉन्ग ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में भी रहीं थीं।

error: Content is protected !!