कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार, सबसे अधिक मौतों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को पांच लाख के आंकड़े को पार कर गयी। इसके साथ ही भारत सर्वाधिक मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा देश बन गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़े के अनुसार, देश में कोविड मौतों का आंकडा 5,00,055 पर पहुंच गया। भारत में कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या चार लाख से बढ़कर पांच लाख होने में 217 दिन लगे। गत वर्ष एक जुलाई को मौतों का आंकड़ा चार लाख था।



देश में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा गत वर्ष 27 अप्रैल को दो लाख पर पहुंचा था जब दूसरी लहर के दौरान एक माह से भी कम समय में एक लाख और मरीजों की मौत हो गयी थी। पिछले साल 23 मई को कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा तीन लाख पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा दो अक्टूबर 2020 को एक लाख को पार कर गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू ने 10 लाख के लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, लोगों को धूल-मिट्टी और कीचड़ युक्त सड़क से मिलेगी मुक्ति, स्थानीय लोगों ने सीसी रोड निर्माण के लिए जपं उपाध्यक्ष का जताया आभार

अमेरिका में सर्वाधिक 9.2 लाख मरीजों की जान इस संक्रामक बीमारी के कारण गई है, जबकि 6.3 लाख मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि देश में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार हुई है। इसने कहा था कि कुछ राज्य और जिले चिंता का विषय जरूर हैं लेकिन मोटे तौर पर कोविड-19 के संक्रमण में कमी आई है।

इसे भी पढ़े -  Chandrapur News : किरारी गांव में विधानसभा स्तरीय 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात सहित 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, जबकि केरल और मिजोरम चिंता का विषय हैं।

error: Content is protected !!