Gold Price Today: सोने के भाव में उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली. सोमवार सुबह सोना और चांदी दोनों के रेट जारी किए गए। सोमवार 28 फरवरी को सोना महंगा हो गया। IBJA की वेबसाइट के अनुसार, सोना आज के कारोबार में 25 फरवरी की शाम की तुलना में 223 रुपये महंगा हो गया। चांदी भी 25 फरवरी की शाम की तुलना में आज 180 रुपये महंगी हो गई। आज सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 50890 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमत आज 65354 रुपये प्रति किलोग्राम रही।



MCX पर क्या रहा भाव
MCX पर 5 अप्रैल के लिए गोल्‍ड का वायदा कारोबार 12.48 बजे 50,921 रुपये प्रति 10 ग्राम पर किया जा रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में यह 50,221 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

शुक्रवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50667 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 65174 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

गौरतलब है कि सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है। सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। यह बताता है कि सोने के साथ कोई अन्य धातु मिश्रित नहीं है। 18 कैरेट सोने में 75% (18/24) सोना और 25% अन्य धातुएं होती हैं।

शुरुआती कारोबार में रुपया 40 पैसे टूटा
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 75.33 पर आ गया। रुपया 75.78 और 75.70 के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर खुला। शुरुआती सौदों में स्थानीय मुद्रा अपने पिछले बंद भाव से 40 पैसे की गिरावट के साथ 75.73 पर थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!