अनियंत्रित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे खाई में गिरी जीप.. 8 लोगों की मौत, 5 घायल

काठमांडू,. पश्चिमी नेपाल में एक नवविवाहित दम्पत्ति और उनके विवाह समारोह में शामिल हुए कुछ लोगों को ले जा रहे एक यात्री वाहन के शनिवार को एक पहाड़ी रास्ते पर फिसल जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।



यह हादसा देश के प्युथन जिले में उस समय हुआ, जब नौबहिनी ग्रामीण नगरपालिका के लुंग से नवविवाहित दंपत्ति और उनकी शादी में शामिल हुए लोगों को गौमुखी ग्रामीण नगरपालिका में लिबांग लेकर जा रही जीप फिसल कर सड़क से 150 मीटर नीचे गिर गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।’’ छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने एक स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हादसे में दूल्हा और दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए।’’

पश्चिमी नेपाल में सर्दियों में घने कोहरे और सड़कों पर फिसलन के कारण इस प्रकार के हादसे होना आम बात है। पश्चिमी नेपाल में पिछले साल नवंबर में एक बस के सड़क से फिसल जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 20 लोग घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

error: Content is protected !!