KVS Admission 2022: इस डेट से शुरू होंगे केवीएस एडमिशन रजिस्ट्रेशन, देखें शेड्यूल और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

केंद्रीय विद्यालय संगठन कक्षा 1 दाखिला प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। नए सत्र 2022-23 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी से शुरू होंगे। पैरेंट्स अपने बच्चों के एडमिशन के लिए केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 मार्च तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। सत्र 2022-23 में कक्षा एक में नामांकन लेने के लिए बच्चे की उम्र 1 मार्च 2022 को 6 साल पूरी होनी चाहिए। हालांकि यह उम्र सीमा पहले पांच साल थी। इसे नयई शिक्षा नीति के तहत एक साल बढ़ाया गया है।



केवीएस क्लास 1 एडमिशन लिस्ट तीन बार जारी की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार पहली लिस्ट 25 मार्च, दूसरी लिस्ट 1 अप्रैल और तीसरी लिस्ट 8 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। लिस्ट जारी होने के बाद पैरेंट्स जरूरी डॉक्यूटमेंट्स के साथ एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी

बच्चे की पासपोर्ट साइट फोटो या स्कैन की गई फोटो।

अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत आवेदन कर रहे हैं तो सरकारी प्रमाण पत्र।

पैरेंट्स या गार्जियन की ट्रांसफर डिटेल्स जो एप्लीकेशन क्रेडेंशियल में इस्तेमाल हुई है

केवीएस की रिजर्व्ड सीटें
शॉर्टलिस्ट हुए योग्य छात्रों का एडमिशन प्रवेश केवल सेवा प्राथमिकता श्रेणी (I और II) से राइट टू एजुकेशन (RTE) के अनुसार होगा और दोनों कैटेगरीज में एडमिशन के बाद आरक्षण कोटा वाले छात्रों को मौका मिलेगा। नए एडमिशन के लिए उपलब्ध सीटों में से 25 प्रतिशत शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के लिए, 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी।

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

बता दें कि केवीएस कक्षा 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा। कक्षा 2 के लिए ऑनलाइन केवीएस पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2022 शाम 4 बजे तक होगी। वहीं कक्षा 11 के लिए, पंजीकरण फॉर्म 2022-23 विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सभी वर्गों की आयु की गणना 31 मार्च, 2022 तक की जाएगी और सीटों का आरक्षण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध केवीएस प्रवेश दिशानिर्देशों के अनुसार होगा।

error: Content is protected !!