Rashmika Mandanna की इस आदत से परेसान है इसके घर वाले, एक्टर्स अपने जिद्द के सामने घरवालो की भी नही सुनती

हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने और अपने घरवालों से जुड़ा एक किस्सा फैंस के साथ शेयर किया. पुष्पा की श्रीवल्ली यानी आपकी प्यारी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता हुआ है. रश्मिका की क्यूट अदाओं और उनकी डिंपल वाली स्माइल की दुनिया दीवानी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्यारी सी दिखने वाली श्रीवल्ली (Srivalli) अपने घरवालों के सामने बेहद जिद्दी भी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने और अपने घरवालों से जुड़ा एक किस्सा फैंस के साथ शेयर किया.

 



बेहद कम उम्र से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली रश्मिका (Rashmika Mandanna Interview) अपने काम को लेकर डेडीकेटेड हैं. ऐसे में वह अपने और अपने काम के बीच किसी को भी नहीं आने देती, यहां तक कि अपने माता-पिता को भी नहीं. इस बात का खुलासा खुद रश्मिका ने किया है. एक लीडिंग टैबलॉयड से बात करते हुए रश्मिका ने बताया था कि उनकी फैमिली काफी घबराया करती थी, जब वह कोरोना के बीच शूटिंग करने के लिए घर से बाहर निकलती थीं. लेकिन उनके घर वाले इस बारे में उनसे कुछ नहीं कहते थे क्योंकि वह जानते थे रश्मिका अपने काम को लेकर कितनी जिद्दी हैं. रश्मिका ने कहा, ‘वह सब देख रहे थे कि मैं एक्टर हूं और मुझे सेट पर अपना मास्क उतरना पड़ता था शूटिंग के लिए, और वह कुछ इसलिए कहते नहीं थे क्योंकि यह काम है. मैं किसी को भी अपने और अपने काम के बीच में नहीं बोलने देती हूं. मेरे माता-पिता जानते हैं कि मैं उनकी बात नहीं सुनूंगी… अगर उन्होंने कहा कि शूट पर मत जाओ या माहौल सेफ नहीं है. पर मुझे लगता था मुझे अपना शूट कंप्लीट करना चाहिए, क्योंकि इस प्रोजेक्ट पर काफी लोगों की काफी मेहनत और करोड़ो रुपये लगे हैं.’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

पुष्पा (Pushpa) से रातों-रात स्टार बनी रश्मिका श्रीवल्ली बनकर सब के दिलों पर राज कर रही हैं और जल्द ही साउथ सिनेमा का यह चेहरा बॉलीवुड में भी धाकड़ एंट्री करने वाला है. जल्द ही रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाली हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!