गर्लफ्रेंड से एक करोड़ रुपए ऐंठ कर ‘मर गया’ युवक ! लड़की ने बताई आपबीती

 



एक ब्रिटिश लड़की ने डेटिंग साइट पर मिले एक लड़के द्वारा धोखा दिए जाने की कहानी शेयर की है। पहली बार डेटिंग साइट पर मिलने के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। लड़की शादी के सपने संजोने लगी, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने सबकुछ बदल गया।

एक ब्रिटिश लड़की ने डेटिंग साइट  पर मिले एक लड़के द्वारा धोखा दिए जाने की कहानी शेयर की है। पहली बार डेटिंग साइट पर मिलने के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। लड़की शादी के सपने संजोने लगी, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने सबकुछ बदल गया। लड़की को एक करोड़ रुपये की चपत लगाकर लड़का ‘मर गया’।

लड़की ने Metro.co.uk साइट पर अपनी इस कहानी को शेयर की है, लड़की के मुताबिक, वो निक नाम के युवक से अप्रैल, 2020 में डेटिंग साइट पर मिली, चंद दिनों बाद ही उसे लगने लगा कि वह सच्चा और देखभाल करने वाला शख्स है। दोनो ने एक-दूसरे की कहानियां साझा करना शुरू किया। ऐसा लगा कि वह मुझे सुन रहा है, समझ रहा है, लगा जैसे हम करीब आ रहे हैं। हम दोनों एक लंबी अवधि के रिश्ते में रहना चाहते थे, अगर सबकुछ ठीक चलता तो हम शादी भी करते।

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

वो आगे कहती है कि बात शुरू करने के करीब एक महीने बाद निक ने पहली बार मुझसे पैसे मांगे। बतौर फैशन डिजाइनर उसे एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला था, इसी का बहाना बनाकर उसने 25 लाख रुपये मांगे, जब मैंने उसे बैंक और दोस्तों से पैसे मांगने की बात कही तो उसने टालमटोल किया, बाद में वो उसने कहा कि 10 लाख का जुगाड़ हो गया है पर 15 लाख अब भी कम हैं। मुझे थोड़ा शक हुआ लेकिन फिर भी मैंने उसे पैसे दे दिए।

लड़की से पैसे लेने के बाद वादे के मुताबिक 10 दिन बीत जाने के बाद वह पैसे लौटाने के बजाय तरह-तरह के बहाने बनाने लगा, इतना ही नहीं नई-नई परेशानी बताकर वह लड़की से और पैसे ऐंठता रहा, निक कभी गरीबी का बहाना बनाकर पैसे मांगता तो कभी बीमारी का। कभी तो वह कर्ज चुकाने के लिए लिए भी लड़की से पैसे मांग लेता था। लड़की कहती है कि शक होने के बावजूद ना जाने क्यों मैं निक को अपनी जमा-पूंजी देती रही।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

इस दौरान दो महीने में उसने लगभग आठ बार निक के बताए तीन अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए, कुल मिलाकर उसने करीब एक करोड़ रुपये भेजे थे। निक के कथित तौर पर बीमार होने का पता चलने के बाद लड़की ने उसे फोन किया था, तब उसकी तथाकथित बेटी द्वारा बताया गया कि निक अब इस दुनिया में नहीं रहा। जब लड़की ने कहा कहा उसने निकल को एक करोड़ उधार दिए हैं तो उसकी बेटी ने जवाब दिया- ‘लौटाने पर विचार किया जाएगा’ यहीं से लड़की को पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।

इस बारे में जब उसने पुलिस और बैंक से संपर्क किया तो जांच आगे बढ़ी, अभी तक एक बैंक से ट्रांसफर की गई रकम वापस मिल पाई है, जबकि बाकी बैंक प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। वहीं पुलिस डेटिंग ऐप से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, लड़की ने दूसरे लोगों को ऐसे फ्रॉड के प्रति आगाह किया है और बताया है कि वो अब कभी किसी के झांसे में नहीं आएगी।

इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

error: Content is protected !!