Bank Holidays In May 2022 : RBI ने जारी की मई में बैंक हॉलिडे की लिस्ट, 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

मई का महीना शुरू होने वाला है इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में देशभर के बैंकों की छुट्‌टी की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुटि्टयों के साथ महर्ष‍ि परशुराम जयंती और ईद-उल-फ‍ितर की छुट्‌टी भी शामिल है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की लिस्ट के अनुसार मई 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे।



आपको बता दें मई 2022 में पहले ही दिन मजदूर द‍िवस है और 16 मई की बुध पूर्णिमा की छुट्‌टी रहेगी। इसके साथ ही कई राज्य में उनके लोकल त्योहार पर भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बिना जानकारी के बैंक जाने वाले है तो आपको बैंक बंद मिल सकता है

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

13​ दिन रहेगी बैंकों में छुट्‌टी – हमारे देश में हर राज्य में अलग-अलग संस्कृति है और वहां के त्योहार भी अलग- अलग होते हैं। इस बार मई के महीने में बहुत से लोकल त्योहार पड़ रहे हैं। इसलिए जब भी आप बैंक जाने का प्लान बनाए तो बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जरूर देखकर जाए। क्योंकि अगर उस दिन बैंक की छुट्‌टी हुई तो आपको बाद में परेशान होना पड़ेगा।

मई में बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट

1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस पूरे देश में बैंक बंद इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहेगी।
2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती – कई राज्‍यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)
9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम
28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की ल‍िस्‍ट
1 मई 2022 : रविवार
8 मई 2022 : रविवार
15 मई 2022 : रविवार
22 मई 2022 : रविवार
29 मई 2022 : रविवार

error: Content is protected !!